केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़कों के बेहतर नेटवर्क से केवल आवागमन की सुविधाएं नहीं मिलती है, इससे विकास भी तेजी गति से आगे बढ़ता है। शौर्य और वीरता की धरती मेवाड़ के इतिहास पुरुष महाराणा प्रताप को याद कर उन्होंने कहा कि उनसे हम प्रेरणा लेते है। गड़करी ने यह बात सोमवार को डबोक स्थित रूपी रिसॉर्ट मैदान में करी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की 17 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे।






















