जयपुर–उदयपुर ट्रेन में बढ़ा सेकेंड एसी कोच….. उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त सेकंड एसी कोच स्थायी रूप से जोड़ने का फैसला किया है। इससे एसी श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों को अधिक बर्थ मिलेंगी और टिकटों की वेटिंग कम होने की उम्मीद है।… यात्रियों को इस बदलाव का सीधा लाभ मिलेगा। खासकर त्योहारों, छुट्टियों और शादी के सीजन में एसी टिकट के लिए होने वाली परेशानी कुछ कम हो सकती है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 20993/20994 जयपुर–उदयपुर सिटी–जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 21 अक्टूबर 2026 और उदयपुर सिटी से 22 अक्टूबर 2026 से एक अतिरिक्त सेकंड एसी कोच स्थायी रूप से जोड़ा गया है।
यह अस्थायी व्यवस्था नहीं है। अब ट्रेन का संचालन नियमित रूप से अतिरिक्त सेकंड एसी कोच के साथ किया जाएगा। इससे जयपुर, उदयपुर और रास्ते के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को एसी श्रेणी में अधिक बर्थ उपलब्ध होंगी।





















