स्टाफ गायब, एक्सपायरी डेट के राशन से मिल रहा पोषाहार
कोटड़ा प्रधान ने सोमवार को क्षेत्र के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया, जहां गंभीर लापरवाही के साथ कार्मिक बिना छुट्टी के अनुपस्थित पाए गए। वहीं मिड- डे-मील पोषाहार में कुछ भी पोषक नहीं पाया गया। जिस पर आक्रोश जताते हुए शिक्षा विभाग से कार्रवाई करने की मांग की। जानकारी अनुसार कोटड़ा प्रधान सुगना देवी खैर ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय कागवास का सुबह 11 बजे निरीक्षण किया, जहां दो के स्टाफ में से एक गायब मिला। 11.30 बजे राउप्रावि आजनी के निरीक्षा में 7 जनों के स्टाफ में 2 अनुपस्थित रहे। राप्रावि रुपणी में 5 जनीं के स्टाफ में दो जने बिना छुट्टी के अनुपस्थित रहे। राप्रावि गोरिया में 2 में से एक स्टाफ गायब मिला।






















